Gujarat Lok sabha election: सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के मिशन 400 का खाता खुल गया है। यहां मतदान से पहले ही भाजपा के मुकेश दलाल जीत गए हैं। दरअसल, यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। वहीं, सीट पर पर्चा भरने वाले बाकी 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में बीजेपी के मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।
सोमवार को बसपा प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस
गौरतलब है कि सूरत लोकसभा सीट से कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। बीते दिनों यहां से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद एक-एक कर इस सीट पर छह और प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। केवल बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल बचे थे, जिन्होंने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। आज सुबह प्यारेलाल सूरत जिला प्रशासन के ऑफिस पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल यहां से निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।
हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुनाव जीतने से पहले इस सीट पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव एजेंट दिनेश जोधानी ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी के फॉर्म पर आपत्ति जताई थी। उनका दावा था कि प्रत्याशी के पास कोई प्रस्तावक नहीं हैं। रविवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मामले की सुनवाई की कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को रद्द कर दिया। वहीं, जब एक के बाद एक इस सीट से प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले रहे थे तो बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। ये आरोप लगे की बसपा प्रत्याशी को कुछ लोग नाम वापस लेने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं।
ये भी पढें: शादी के घर पसरा मातम, बरातियों से भरी कार पलटी, दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की चली गई जान
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
2 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
3 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines