शादी के घर पसरा मातम, बरातियों से भरी कार पलटी, दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की चली गई जान

Baraatis killed in car crash: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ग्रेटर नोएडा से बिहार के देवरिया जा रहे बरातियों से भरी कार पलट गई। जिसमें दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

crime news, Car accident, Agra Expressway, groom, Greater Noida, bihar

Baraatis killed in car crash: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ग्रेटर नोएडा से बिहार के देवरिया जा रहे बरातियों से भरी कार पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, तीन लोग अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टायर फटने से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

तेज धमाके के बाद कार हुई अनियंत्रित

आगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ये हादसा शनिवार रात आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर एत्मादपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से ऊपर थी। अचानक टायर गर्म होने के बाद फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घायलों के अनुसार तेज धमाके के बाद कार लहराने लगी, उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ, जब उन्हें होश आया तो कार पलट गई थी, किसी ने उन्हें कार से बाहर निकाला। घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

पीछे आ रहे कार चालक ने पुलिस को बताया

बारात में जा रहे अन्य लोगों की गाड़ियां साथ चल रही थीं। हादसे के बाद दूसरी गाड़ियों में जा रहे बरातियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार ग्रेटर नोएडा के तिगड़ी गांव में रहते हैं। रविवार को उनकी शादी थी,  शनिवार रात को छह अलग-अलग गाड़ियों बाराती ग्रेटर नोएडा से देवरिया जाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक उनके काफिले की एक कार पलट गई। जिसमें संतोष के भाई गौतम समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में गौतम और चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ