कौन हैं मुकेश दलाल? लोकसभा चुनाव 2024 के पहले BJP सांसद

Who was Mukesh Dalal: मुकेश कुमार दलाल पिछले तीन साल से सूरत बीजेपी के महासचिव हैं। इससे पहले वे तीन बार पार्षद, सूरत नगरपालिका में स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और पांच बार स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे नवसारी से सांसद और बीजेपी नेता सीआर पाटिल के बेहद करीबी हैं।

Mukesh Dalal

मुकेश कुमार दलाल

Who was Mukesh Dalal: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून को होनी है, लेकिन इससे पहले ही गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश कुमार दलाल चुनाव जीत गए है। दरअसल, उनके सामने खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं, बसपा उम्मीदवार प्यारेलाल समेत सूरत सीट पर नामांकन करने वाले सभी अन्य सात उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है, यही वजह है कि बीजेपी उम्मीदवार इस सीट से निर्विरोध चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं।

विज्ञापन

कौन हैं मुकेश कुमार दलाल?

मुकेश कुमार दलाल की गुजरात की राजनीति में दिग्गज बीजेपी नेताओं में गिनती होगी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो वे जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वैसे मुकेश दलाल मोढ़ माणिक समुदाय से आते हैं, सूरत सीट पर इस समुदाय के लोगों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे गुजरात के तीन बार के सांसद सीआर पाटिल और वरिष्ठ बीजेपी नेता सीआर पाटिल के बेहद करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन

बीजेपी में महासचिव

फिलहाल मुकेश कुमार दलाल पिछले तीन साल से सूरत बीजेपी के महासचिव हैं। इससे पहले वे तीन बार पार्षद, सूरत नगरपालिका में स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और पांच बार स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी में जिम्मेदारी की बात करें तो वे बीजेपी के शहर कार्यकारिणी सदस्य और बीजेपी युवा मोर्चा में कई पदों पर रहे हैं। वे लंबे समय से गुजरात में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।

ये भी जानें

विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी की दर्शना विक्रम जरदोश को कुल 795651 वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अशोक वल्लभभाई पटेल को कुल 247421 मिले थे। पिछले चुनाव में इस सीट से नोटा पर 10532 लोगों ने बटन दबाया था। वहीं, भाकपा के उम्मीदवार विजय को 5735 मत पड़े थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ