Gujarat News (भूपेंद्र सिंह ठाकुर): मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग किस तरह से जानलेवा बनता जा रहा है, इसका ताजा मामला कच्छ के रापर में देखने को मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर रायपुर तहसील के बिलेश्वर महादेव बगीचे के पास एक किशोर की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। बता दें, महेश 13 साल के किशोर की गला काटकर हत्या की गई थी। रोहतक के गले पर धारदार हथियार से कई बार वार किए गए थे। वहीं, उसकी हथेली और पेट में भी चोट के निशान पाए गए।
आसपास के इलाके में जांच शुरू
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की तो उनकी नजर में 3 किशोर आए जो मृतक के रिश्तेदार हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मृतक 6वीं क्लास में पढ़ाई करता था। सुबह वह घर से निकलकर अपने मित्रों के साथ बिलेश्वर महादेव मंदिर के पास बगीचे में गेम खेलने गया था। इस मामले में जब पुलिस ने और छानबीन की तो उसे पता चला कि बगीचे में मृतक और उसके मित्र नियमित ऑनलाइन गेम खेलने के लिए एकत्र होते थे। बुधवार दोपहर भी ये सब ऑनलाइन गेम खेल रहे थे, उसी दौरान फ्री फायर गेम की आईडी न देने पर उसके साथी गुस्सा हो गए थे।
कैसे हुई हत्या?
उन्होंने इसी योजना के तहत उसे बगीचे में गेम खेलने के लिए बुलाया था, जहां पर एक नाबालिग आरोपी ने मृतक को पकड़ रखा और अन्य दो नाबालिग आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके गले और पेट के हिस्से में कई बार हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी हथेली पर भी धारदार हथियार से हमला किया और चोट पहुंचाई। पुलिस को छानबीन में यह भी पता चला है कि साथ में गेम खेलने वाले ये मित्र उसके दूर के रिश्तेदार भी हैं। बिहार पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस लेने पर भी नहीं मिलेगा कैशलेस इलाज, अहमदाबाद में इन कंपनियों पर लागू होगा रूल
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
4 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
15 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines