---विज्ञापन---

गुजरात के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार; जानें कब बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

गुजरात में एक बार फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में अगले 2 दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

गुजरात में इन दिनों फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसके अलावा राज्य कई शहरों में भीषण गर्मी के साथ लू भी चल रही है। इसके साथ ही अनुमान लगायाजा रहा है कि राज्य में आज से गर्मी का तीसरा दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में लगातार 2 दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी कम होने की उम्मीद है।

कैसा होगा शहरों का तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के कई जिलों में 23 और 24 अप्रैल तक भीषण गर्मी रहेगी। इसके चलते कई शहरों का तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान गुजरात के कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, भुज में 41, नलिया में 36, कांडला(पोर्ट) में 36, कांडला(एयरपोर्ट) में 41, अमरेली में 42, भावनगर में 39, द्वारिका में 31, ओखा में 34, पोरबदर में 35, राजकोट में 42, वेरावल में 32, दीव में 35, सुरनगर में 41, महुवा में 38, केशोद में 40, अहमदाबाद में 41, डीसा में 40, गांधीनगर में 41, वल्लभ विद्यानगर में 40, बड़ौदा में 40 और सूरत में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट; 14 नदियों पर पुल का निर्माण, कहां तक पहुंचा काम

मई में बदलेगा मौसम

इसी बीच मौसम विशेषज्ञ परेश गोस्वामी ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। परेश गोस्वामी ने बताया कि मई के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम में बदलाव 1 से 5 तारीख के बीच देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहीं कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 23, 2025 09:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola