अडाणी इंटरनेशनल स्कूल में ISSO नेशनल गेम्स चेस कॉम्पिटिशन 2026 का आयोजन, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी रहे मौजूद

अडाणी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलों को शिक्षा से जोड़ने और छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को विकसित करने की दिशा में एक पहल है. प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड जारी हैं.

Adani International School

चेस के खिलाड़ी अपनी तैयारी और रणनीति का प्रदर्शन कर रहे हैं. (News24)

अडाणी इंटरनेशनल स्कूल (ADIS) इंडियन स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (ISSO) नेशनल गेम्स चेस कॉम्पिटिशन 2026 की मेजबानी कर रहा है. इस दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 से अधिक राज्यों के 100 से ज्यादा स्कूलों से 425 से अधिक युवा शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों, अभिभावकों, कोचों और स्कूल प्रतिनिधियों को मिलाकर 800 से अधिक लोग अहमदाबाद में मौजूद हैं. इस नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणी के तहत मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. प्रतियोगिता में देश भर के छात्र-छात्राओं को आपस में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल रहा है.

विज्ञापन

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद

चैंपियनशिप का उद्घाटन भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद और ISSO एडवाइजरी बोर्ड मेंबर और ADIS प्रमोटर नम्रता अडाणी की मौजूदगी में किया गया. इस मौके पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में नम्रता अडाणी ने कहा कि शतरंज युवाओं को आगे की सोच रखने, सोच-समझकर फैसले लेने और कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहना सिखाता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों को अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना से सीखने का अनुभव मिलता है.

विज्ञापन

प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड जारी

अडाणी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलों को शिक्षा से जोड़ने और छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को विकसित करने की दिशा में एक पहल है. प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड जारी हैं, जिनमें खिलाड़ी अपनी तैयारी और रणनीति का प्रदर्शन कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ