Gujarat Ranotsav 2024: गुजरात के फेमस सफेद रण में टेंट सिटी में कच्छ रण उत्सव शुरू हो गया है। दुनिया भर से टूरिस्ट्स को आकर्षित करने वाला कच्छ रण उत्सव इस साल रणोत्सव 15 मार्च 2025 तक चलेगा। रणोत्सव की शुरुआत में ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। धोरडो गांव में आयोजित होने वाले रणोत्सव को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की तरफ से दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट विलेज का पुरस्कार मिला है।
वर्ल्ड लेवल का टूरिज्म
सीमावर्ती जिला कच्छ अब टूरिज्म के मामले में वर्ल्ड लेवल पर पहुंच गया है। साल के अंत में कच्छ का सफेद रेगिस्तान और रणोत्सव पर्यटकों के लिए सबसे फेवरेट जगह बन गई हैं। इस साल रणोत्सव में पहली बार प्लास्टिक की जगह लकड़ी के इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या और साइकिलों की संख्या में वृद्धि हुई है। पर्यावरण संरक्षण और विकास को ध्यान में रखते हुए इस साल से रणोत्सव में प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम किया जा रहा है।
रणोत्सव टेंट सिटी की एडवांस बुकिंग
कच्छ और गुजरात समेत देशभर से पर्यटक पहले से ही रणोत्सव टेंट सिटी में बुकिंग करवा चुके हैं। एडवांस बुकिंग के मुताबिक इस साल बड़ी सख्या में रणोत्सव का आनंद लिया जाएगा। विश्व धरोहर धोलावीरा से कच्छ के सफेद रेगिस्तान तक सड़क बनाई जाएगी। अब पर्यटक स्वर्ग की सड़क के जरिए सफेद रेगिस्तान के अलावा विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा का भी नजारा ले सकेंगे। ऐसे में इस साल दिसंबर महीने के लिए 80 से 90 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड! अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
दूर तक बिछी सफेद चादर
रणोत्सव के टेंट सिटी के मैनेजर अमित गुप्ता ने बताया कि रंगों की थीम पर कच्छ संस्कृति की पूरी संरचना टेंट सिटी में बसाई गई है। साल 2009 से शुरू हुए रणोत्सव के सफर को इस 15 साल हो जाएंगे। रणोत्सव के टेंट सिटी में करीब 400 टेंट लगाए गए हैं। रणोत्सव के दौरान धरती पर दूर तक बिछी सफेद चादर का प्राकृतिक नजारा देखने के लिए पर्यटक साधरण आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
2 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
3 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
6 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines