खाने को पैसा नहीं, दवाइयां कहां से खरीदूं? 3 लाशें एक ऑटो में मिलीं, मां-बाप-बेटे ने सुसाइड नोट भी लिखा

Gujarat Rajkot Family Suicide: गरीबी से तंग आकर एक परिवार ने मौत को गले लगा लिया। तीनों की लाशें एक ऑटो रिक्शा में मिलीं। मृतकों ने सुसाइड नोट में जान देने की वजह लिखी और जहर निगल लिया। घटना गुजरात के राजकोट शहर की है।

Gujarat Rajkot Family Suicide

Gujarat Rajkot Family Suicide

Gujarat Rajkot Family Suicide: गुजरात के राजकोट में एक परिवार ने जहर खाकर मौत का गले लगा लिया। बुजुर्ग दंपति और उनके जवान बेटे की लाशें ऑटो में मिली। घटना राजकोट शहर से 25 किलोमीटर दूर पदधाारी इलाके के गांव रामपर की है, जहां खड़े ऑटो से दुर्गंध आई तो उसमें 3 लाशें होने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

शवों के पास जहर की बोतल और सुसाइड नोट मिला, जिसमें मौत होने की वजह लिखी गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुसाइड करने की वजह आर्थिक तंगी और बीमारियां बताई जा रही है। वहीं एक साथ 3 लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में बयां किया गरीबी का दर्द

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहर खाने से पहले परिवार ने सुसाइड नोट में अपनी गरीबी की कहानी लिखी। सुसाइड नोट में लिखा है कि ऑटो चलाने से इतनी कमाई नहीं होती कि भरपेट खाना खा पाएं। बेटे की नौकरी नहीं लगी, ऑटो चलाकर गुजारा करता। बुजुर्ग मां-बाप बीमार रहते हैं। इलाज कराएंगे तो दवाइयां कहां से खरीदेंगे?

विज्ञापन

खाने के लिए ही पैसा पूरा नही पड़ता। गरीबी से तंग आ गए हैं। बीमारियों से और भूख से तड़प-तड़प कर मरने से अच्छा है कि एक ही बार किस्सा खत्म कर दें, इसलिए जान दे रहे हैं। हमारी मौत के लिए कोई शख्स नहीं, बल्कि गरीबी जिम्मेदार है। पुलिस किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। हमारी मौत के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

पहले भी एक परिवार के 6 लोगों ने की थी सुसाइड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान 62 वर्षीय कादर मुकासम, उसकी 59 वर्षीय पत्नी फरीदाबेन और 35 वर्षीय बेटे आशिक के रूप में हुई। कादर रिक्शा चलाता था, लेकिन कई बीमारियों से पीड़ित था। गरीबी के कारण आशिक की शादी भी नहीं हुई थी। 2023 में भी गुजरात के भावनगर में एक परिवार के 6 सदस्यों ने सुसाइड की थी।

पहले माता-पिता और 2 भाई-बहनों ने जहर खाकर सुसाइड की। मृतकों की पहचान सूरत के नाना वराछा निवासी हीरा कारोबारी वीनू मोरदिया, पत्नी शारदा, बेटी सेनिता (20), बेटे कृष (17) ने सुसाइड किया। इसके बाद मृतक वीनू के दोनों बड़े बच्चों रुशिता (25) और पार्थ (21) ने भी जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ