Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात के 4 जिलों में तेज हवाओं के बीच लू का अलर्ट, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट

गुजरात राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है और आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

Author
Edited By : Deepti Sharma Updated: Apr 30, 2025 08:41
heat wave alert in gujarat
heat wave alert in gujarat

गुजरात में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। कई जिलों में तो मौसम विभाग की तरफ से भीषण गर्मी का अलर्ट है। इसके साथ ही कई जगहों पर हीटवेव की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। पांच दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। गुजरात में येलो चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटों तक भीषण गर्मी का अनुमान है। 30 अप्रैल से 3 मई तक के लिए कच्छ, राजकोट, मोरबी, सुरेंद्रनगर में हीटवेव की भविष्यवाणी की गई है।

---विज्ञापन---

हीटवेव का अलर्ट

30 अप्रैल से 3 मई तक के लिए मौसम विभाग ने अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया कि गुजरात राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। पूरे गुजरात में अगले तीन से चार दिनों तक लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। वहीं, कच्छ के आस-पास के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

कितना तापमान दर्ज किया गया?

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कांडला एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा राजकोट और सुरेन्द्रनगर में तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही भुज में 43.8 डिग्री, अमरेली में 43.5 डिग्री और डीसा में 42.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अहमदाबाद में तापमान 41 डिग्री, गांधीनगर में 40.8 डिग्री, वडोदरा में 40.2 डिग्री और सूरत में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि गुजरात में सबसे कम मिनिमम टेंपरेचर पोरबंदर में 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।

गांधीधाम में 38 डिग्री सेल्सियस, जामनगर में 38 डिग्री सेल्सियस, जूनागढ़ में 36 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस, महेसाणा में 39 डिग्री सेल्सियस, अहमदाबाद में 40 डिग्री सेल्सियस, भावनगर में 39 डिग्री सेल्सियस, वडोदरा में 39 डिग्री सेल्सियस, सूरत में 34 डिग्री सेल्सियस, वलसाड में 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें- गुजरात के 4 जिलों में अलर्ट, मई के पहले हफ्ते में होगी बारिश, IMD ने दिया अपडेट

First published on: Apr 30, 2025 08:41 AM

संबंधित खबरें