Gujarat Accident News: गुजरात में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर; छह यात्रियों की मौत, 13 अन्य घायल

bus collided with truck

Gujarat Accident News: गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को वडोदरा के सयाजी अस्पताल ले जाया गया। हादसा अहमदाबाद-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित कपूराई ब्रिज पर हुआ है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बस गेहूं से लदे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त जीडी पलसाना ने कहा कि मुंबई जा रही यात्री बस सुबह 4 बजे ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि बस सवार चार यात्रियों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की मौत इलाज के दौरान हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस ड्राइवर ने गेहूं ले जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उधर, हादसे के बाद कंटेनर ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कंटेनर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ