Gujarat के गणदेवी में दिखा चमत्कार! गाड़ी के नीचे आने के बाद भी जिंदा निकली बच्ची

गुजरात के गणदेवी से हैरान करने वाली घटना देखने को मिली है। एक तेजी से आ रही गाड़ी के नीचे आने के बाद भी एक बच्ची जिंदा बच गई।

gujarat news

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय यानी भगवान किसी को बचाना चाहते हैं तो उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। यह कहावत उस समय बिल्कुल सच साबित हो गई। दरअसल, गुजरात के गणदेवी तालुका में एक 3 साल की मासूम बच्ची खेलते खेलते सड़क पर आ गई और तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी के नीचे आ गई। परिवार के सदस्यों और वाहन चालक के सतर्कता के कारण बच्चे को गंभीर चोट लगने से बचा लिया गया। यह पूरी घटना बच्ची के घर लगे सीसीटीवी में देखा गया।

विज्ञापन

भगवान की कृपा से बच्ची सुरक्षित

यह घटना उस समय हुई जब एक 3 वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते अचानक सड़क पर आ गई। उसी समय सामने से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। वाहन चालक ने जब बच्चे को रोड पर देखा, तो अचानक ब्रेक लगाया। वहां मौजूद परिवार के सदस्यों ने भी शोर मचाया, तब तक बच्चा गाड़ी के नीचे आ गया था। भागवान की कृपा और वाहन चालक के सतर्कता के कारण बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है।

विज्ञापन

चर्चा का विषय बन गई घटना

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बच्ची गाड़ी के नीचे आ गई है, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्ची पूरी तरह सुरक्षित रह गई। यह देख कर आस पास के लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना देखने के बाद लोग बार बार यही कह रहे है कि भगवान जिसे बचाना चाहते हैं उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

सतर्कता बहुत जरूरी है

इलाके के लोगों के मुताबिक, बच्चों को कभी भी रोड पर अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। लोगों ने वाहन चालक की भी तारीफ करते हुए कहा की समय रहते गाड़ी के ब्रेक लगाकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। किस्मत और सतर्कता दोनों साथ हो तो बड़ी से बड़ी घटना टल सकती हैे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ