Gujarat: सूरत में शेयर मार्केट घोटाले का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार; ऐसे चल रही थी अवैध ट्रेडिंग

गुजरात की सूरत सिटी में एसओजी टीम ने एक बड़े शेयर मार्केट कांड का पर्दाफाश किया है। कंस्ट्रक्शन ऑफिस की आड़ में गैरकानूनी तरीके से ट्रेडिंग का एक बड़ा नेटवर्क चल रहा था। इस पूरे मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Stock market scam in surat

गुजरात की सूरत पुलिस ने एसओजी टीम ने एक बड़े शेयर मार्केट कांड का खुलासा किया है। यहां एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस की आड़ में गैरकानूनी ट्रेडिंग और गेमिंग का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, 2 आरोपियों को वांटेड घोषित कर दिया गया। एसओजी टीम ने वड़ाचा इलाके के मेरीडियन बिजनेस सेंटर में छापा मारा। सनराइज डेवलपर्स नाम की दुकान से यह कांड सामने आया, जहां कंस्ट्रक्शन ऑफिस के नाम पर शेयर मार्केट में अवैध ट्रेडिंग और सट्टेबाजी काम हो रहा था।

विज्ञापन

कैसे करते थे अवैध ट्रेडिंग?

सूरत पुलिस ने नंदलाल गेवड़िया, विशाल गेवड़िया, जयदीप पीपलिया, भाविन हिरपरा, नवनीत गेवड़िया, साहिल सुवागिया, भावेश किहला और बकुल तरसरीया को हिरासत में लिया है। वहीं, जावेद उर्फ जे़डी और परिमल कापड़िया को वांटेड घोषित किया गया है। आरोपियों ने Castilo 9 और Stock Grow नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की। इसके साथ ही BET FAIR.COM, NEXON EXCH.COM, PAVANEXCH और ENGLISH999 जैसी रिस्ट्रिक्टेड वेबसाइट्स पर क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगाते थे।

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया लाखों का सामान

पुलिस ने इस कार्रवाई में 19 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, नकद राशि, सिम कार्ड, पासबुक और चेकबुक समेत टोटल 17.30 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग में करोड़ों रुपये (लगभग 943.37) और बैंक अकाउंट्स के जरिए करोड़ों रुपये (4.62) के लेन-देन करते थे। सोशल मीडिया पर आरोपी विज्ञापन देकर कस्टमर्स को लुभाते थे। वे यूजर आईडी और पासवर्ड देकर गैरकानूनी तरीके से इन्वेस्ट करवाते थे। यह पैसा अलग-अलग जगहों पर इन्वेस्ट किया जाता था। इस पूरी जांच के बाद मामले में उतरन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ