हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात : अमित शाह ने आधी रात से सुबह तक बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक, क्या संगठन में होगा बदलाव

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर की रात अहमदाबाद पहुंचे। वहीं, उसी दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पीएम ने गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के साथ अचानक बैठक की।

विज्ञापन
अमित शाह ने आधी रात से सुबह तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की।

(भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद)

गुजरात दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने रात भर गुजरात में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की जिसको लेकर राजनितिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है। पीएम के साथ गुजरात के नेताओं की मुलाकात के बाद अमित शाह की बैठक सोमवार तड़के तक चली। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार और संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर की रात अहमदाबाद पहुंचे। वहीं, उसी दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पीएम ने गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के साथ अचानक बैठक की। दो घंटे चली इस बैठक को लेकर अभी चर्चा जारी थी कि अमित शाह ने गांधीनगर में पांच घंटे की बैठक की, जिसके बाद राजनितिक हलकों में कानाफूसी तेज हो गई।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2023 : राजनीतिक दलों में बढ़ी AI ‘डीपफेक वीडियो’ के जरिए दुष्प्रचार की आशंका

माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गुजरात में विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन को शून्य से रोकने के लिए पार्टी की रणनीति के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। ऐसे में गुजरात में किसी भी कीमत पर सभी 26 सीटें जीतने के लिए पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले उन नेताओं को सक्रिय करना चाहती है जो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

आधी रात में बैठक के क्या हैं मायने
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार की भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ-साथ संगठन में भी बदलाव हो सकता है ,मौजूदा कैबिनेट में कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की अटकलों के बीच संगठन में चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की टीम में जल्द ही महासचिवों की घोषणा हो सकती है ,भार्गव भट्ट के जाने और प्रदीप सिंह जाडेजा के इस्तीफे के बाद दो महामंत्रियों के पद खाली हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र में सत्ता के साथ ही गुजरात में बीजेपी ने 2014 और 2019 में सभी 26 लोकसभा सीटों पर कब्जा कर लिया। पार्टी किसी भी कीमत पर 2024 के चुनाव में क्लीन स्वीप की हैट्रिक बरकरार रखना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात बीजेपी और सरकार में बदलाव की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं। इस बीच दिल्ली में पीएम आवास पर बंद कमरे की बैठक और गांधीनगर में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रात 12 बजे से सुबह तक चली बैठक ने तमाम अटकलों को और हवा दे दी है।

यह भी पढ़ें :  आतंक पर आस्था भारी: आजादी के बाद पहली बार Pok में सजा देवी मंदिर, आंकड़ों में जानें घाटी में किसका ‘राज’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें