अहमदाबाद पुलिस स्टेशन के पास सरेआम फायरिंग, गिरफ्त में आरोपी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Ahmedabad Firing: अहमदाबाद में पुलिस स्टेशन के पास फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद एक शख्स ने एक के बाद एक तीन हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही है कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं है।
बताया जा रहा है कि इस फायरिंग (Ahmedabad Firing) के बाद आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख फायरिंग करने वाला आरोपी भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
पूरा मामला (Ahmedabad Firing) 15 अगस्त की रात की मणिनगर पुलिस स्टेशन के पास की है। सोशल मीडिया पर परी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में जींस और सफेद शर्ट पहना हुआ आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर भाग रहा है, जबकि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। मणिनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: