हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात सरकार ने लॉन्च की नई सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी, जानिए इसमें क्या है खास

विज्ञापन

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने आज अपनी नई सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी लॉन्च की। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अभिनेता अजय देवगन उपस्थित रहे। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अजय देवगन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी 2022-27 की घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म मेकिंग के लिए गुजरात में बहुत ज्यादा सम्भावनाएं हैं। अब नई पॉलिसी के तहत गुजरात सरकार फिल्म मेकिंग के कई सब्सिडी और सहूलियत भी देने जा रही है।

टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करना 

नई सिनेमेटिक पॉलिसी का लक्ष्य गुजरात को फिल्म इंडस्ट्री के लिए टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करना है। फिल्म और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ विचार-विमर्श के बाद नीति तैयार की गई है। इस नीति के तहत राज्य में फिल्म और टीवी शो शूटिंग के लिए माहौल और इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

लोकेशन की भरमार

गौरतलब है कि गुजरात ने 2015 में टूरिज्म को उद्योग का दर्जा देते हुए पहली बार पर्यटन नीति तैयार की थी। इसके बाद सरकार ने होम स्टे पॉलिसी और हैरिटेज पॉलिसी तैयार की थी। सरकार का मानना है कि गुजरात में ऐसे लोकेशन की भरमार है जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकती है। सरकार ने इस नीति को इस तरह तैयार किया है कि फिल्म निर्माता गुजरात की ओर रुख करें और राज्य इसके लिए एक अहम केंद्र के रूप में विकसित हो।

विज्ञापन

गुजरात के अलावा बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश भी फिल्म निर्माण उद्योग को अपने यहां आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। यूपी की योगी सरकार ने यूपी में फिल्म सिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है वहीं अब गुजरात ने भी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। फिलहाल देश में फिल्मों का अधिकतर कारोबार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से होता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola