Gujarat Road Accident: अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 लोगों को कार सवार ने कुचला, 6 की मौत, 7 घायल

Gujarat Road Accident

अहमदाबाद: गुजरात के अंबाजी में दर्शन करने जा रहे 13 श्रद्धालुओं को कार सवार ने रौंद दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त श्रद्धालु पैदल जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अभी पढ़ें – INS Vikrant: दो फुटबॉल मैदान जिनती लंबाई-चौड़ाई, 30 एयरक्रॉफ्ट से लैस, देश को आज मिलेगा स्वदेशी विक्रांत

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि घायलों में से भी कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने कार सवार चालक को हिरासत में ले लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ