'स्कूल में मिला है बम'...ऐसे ऑडियो मैसेज आएं तो न करें सर्कुलेट; दिल्ली पुलिस का अलर्ट

Fake Audio Messages Circulation Alert: स्कूल में बम होने का फर्जी मैसेज आने और सर्कुलेट करने को लेकर पुलिस एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदेशवासियों को अलर्ट किया है कि खुद सतर्क रहें और दूसरों को भी सावधान करें। जानिए क्या अलर्ट दिया गया है?

Gujarat Ahmedabad Schools Received Bomb Threat Email

स्कूल में बम मिलने की खबर फैलते ही अभिभावक घबराहट में बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे।

Bomb Threat Fake Audio Messages Circulation: ‘दिल्ली के द्वारका में खुले DPS स्कूल में बम मिला है। उसे डिफ्यूज भी किया गया है।’ इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी और आस-पास के शहरों में रहने वाले अभिभावकों को अलर्ट किया है कि व्हाट्सऐप और अन्य चैट ग्रुपों पर कुछ ऑडियो संदेश सर्कुलेट हो रहे हैं कि कुछ स्कूलों में संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। यह संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अनुरोध है कि कृपया दूसरों को भी बताएं कि यह झूठे संदेश हैं। साथ ही इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को भूलकर भी सर्कुलेट न करें। दिल्ली पुलिस अलर्ट करती है और अभिभावकों से भी अलर्ट रहने की अपील है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑडियो मैसेज में क्या कहा जा रहा?

सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हो रहे ऑडियो मैसेज में कहा जा रहा है कि स्कूल में बम डिटेक्ट हुआ है। स्कूल में बम होने की धमकी से भरा ईमेल फर्जी नहीं है। बच्चे घर भेज दिए गए हैं और उन्हें उनके बैग भी नहीं दिए गए हैं। डॉग स्कवाड ने बम पता लगाए हैं। डिटेक्टर्स ने बम डिफ्यूज किए हैं। DPS मथुरा में भी बम होने की कॉल आई है। एमिटी स्कूल के कैंपस में बम छिपाया गया है। यह कंफर्म हुआ है कि स्कूलों में बम इंप्लांट किए गए हैं। इसलिए भेजे गए ईमेल को आसान न लें।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की स्कूलों के लिए एडवाइजरी

दूसरी ओर, बीते दिन स्कूलों में बम होने के बाद फैली दहशत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी स्कूलों के लिए जारी की गई थी। इसमें दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने संदेश दिया कि अगर स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नजर आए है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित DDE और दिल्ली पुलिस को दें। स्कूल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि समय रहते अभिभावकों और पुलिस विभाग को किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न करने वाले खतरे या चुनौती के बारे में सूचित करेंगे, ताकि किसी भी तरह के खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ