---विज्ञापन---

‘कांग्रेस मर रही, पाकिस्तान रो रहा’, गुजरात में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Gujarat Lok Sabha Elction : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के आणंद में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस मर रही है तो वहां पाकिस्तान रो रहा है।

PM Modi In Gujarat : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार चिलचिलाती गर्मी और तपती धूप में जनसभा व रैली कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस पर हमला बोला है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

यह भी पढ़ें : बसपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, बृजभूषण के गढ़ में मायावती ने खेला ब्राह्मण कार्ड, किसे कहां से टिकट?

---विज्ञापन---

10 पॉइंट में जानें पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

1. संयोग देखिए, भारत में आज कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजे की बात यह है कि कांग्रेस यहां मर रही है और पाकिस्तान वहां रो रहा है। अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए दुआ कर रहे हैं। पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है।
2. कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।
3. देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है।
4. 60 साल में गरीबों के नाम पर राष्ट्रीयकरण करने के बावजूद कांग्रेस सरकार करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले।

---विज्ञापन---

5. 10 साल में इस गुजराती चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया।
6. कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ खिलवाड़ हुए। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं।
7. कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या बृजभूषण सिंह को झटका देगी BJP? कैसरगंज से टिकट कटने के आसार तो कौन बनेगा उम्मीदवार

---विज्ञापन---

8. इस देश में पहले 2 संविधान, 2 झंडे थे। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया।
9. कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। लेकिन, मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।
10. आज मोदी देश को एक करने के सरदार साहब के सपने को पक्का कर रहा है। वहीं कांग्रेस देश को बांटने में जुटी है, कांग्रेस समाज में लड़ाई-झगड़ा कराना चाहती है।

First published on: May 02, 2024 12:49 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola