दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मी बर्खास्त; LG सक्सेना पर भड़कीं स्वाति मालीवाल बोलीं- तुगलकी फरमान

Delhi Women Commission Employees Sacked: दिल्ली महिला आयोग के 200 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। LG ने आज एक आदेश जारी करके यह कार्रवाई की। वहीं आयोग की पूर्व अध्यक्ष आदेश लागू होने से भड़क गईं और उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली।

Swati Maliwal, Delhi Women Commission

Swati Maliwal, Delhi Women Commission

Delhi Women Commission Employees Sacked: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी नौकरी से निकाल दिए गए हैं। बर्खास्तगी के आदेश LG वीके सक्सेना ने जारी किए। आरोप हैं कि आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बिना अनुमोदन के नियमों का उल्लंघन करके निकाले गए कर्मचारियों को भर्ती किया था, इसलिए उन्हें बर्खास्त किया जाता है। वहीं इस कार्रवाई से स्वाति मालीवाल भड़क गईं। उन्होंने LG पर अपनी भड़ास निकालते हुए बर्खास्तगी के आदेश को तुगलकी फरमान बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अवैध करार दी गईं नियुक्तियां

LG ऑफिस की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि दिल्ली महिला आयोग में 40 स्टाफ की भर्ती होनी थी, लेकिन LG से मंजूरी लिए बिना 200 से ज्यादा कर्मचारी भर्ती कर दिए गए थे, जबकि आयोग के पास संविदा के आधार पर मर्जी से ज्यादा कर्मचारी भर्ती करने की शक्तियां नहीं हैं। इसलिए नियुक्तियों को अवैध करार देते हुए संज्ञान लिया गया और आदेश जारी करके भर्ती किए गए कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। नियुक्तियां अवैध मानी गईं है और आयोग को कर्मियों की सेवाएं जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कहा स्वाति मालीवाल ने?

LG की ओर से जारी बर्खास्तगी के आदेशों पर आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आदेश को तुगलकी फरमान बताया और कहा कि महिला आयोग में 90 कर्मचारी हैं, लेकिन सिर्फ 8 कर्मी काम कर रहे हैं। अगर कर्मचारियों को हटा दिया गया तो आयोग पर ताला जड़ जाएगा। सरकार को स्टाफ देना चाहिए, लेकिन छीनकर आयोग को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं, दिल्ली महिला आयोग को बंद नहीं होने दूंगी। चाहे मुझे जेल में डाल दो, लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं होने दूंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ