Jammu and Kashmir: पुलवामा में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर को गोली मारकर किया घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

Migrant labourer shot by terrorists

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने शुक्रवार को एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी। हमले के बाद मजूदर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

अभी पढ़ें – INS Vikrant: दो फुटबॉल मैदान जिनती लंबाई-चौड़ाई, 30 एयरक्रॉफ्ट से लैस, देश को आज मिलेगा स्वदेशी विक्रांत

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है, जिसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

घटना पुलवामा जिले के नेवा के उगरगुंड गांव की बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुनीरुल इस्लाम के रूप में पहचाने जाने वाले एक मजदूर को उगरगुंड गांव में गोली मार दी गई।

इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकी घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक हमलावरों का कोई पता नहीं चला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ