Gorakhpur News (अजीत सिंह): यूपी के गोरखपुर में पूर्वांचल के बाहुबली रहे स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी की लगभग 72 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने जब्त कर लिया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने बैंकों से 1200 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बताया जा रहा है कि इस फ्रॉड की शिकायत उनके धुर विरोधी बीजेपी विधायक राजेश त्रिपाठी ने सन 2018 में की थी। राजेश त्रिपाठी ने यह शिकायत तब की थी जब वे 2017 के विधानसभा चुनाव में विनय शंकर तिवारी से 3000 मतों से हार गए थे और अपनी हार के बाद उन्होंने विनय शंकर त्रिपाठी के झूठे शपथ पत्र को लेकर शिकायत की थी।
इस शिकायत का कारण बैंकों ने चेक कराया। इसके बाद बैंकों ने एफआईआर की और सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद बीते 2 दिन पहले ईडी द्वारा चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। जब्त की गई संपत्ति में गोरखपुर के लच्छीपुर में स्थित करीब ढाई एकड़ संपत्ति भी शामिल है। यह संपत्ति करीब 25 करोड़ के बकाये के एवज में जब्त की गई है।
ये भी पढ़ें-Cyber Crime: सावधान! गूगल से नंबर निकालकर फोन करना पड़ा महंगा, शख्स से 5 लाख रुपये की ठगी
बीजेपी विधायक ने क्या कहा
इसपर भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि यह मोदी और योगी की सरकार है जिसमें आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग बच नहीं सकते, सरकार उनके जबड़े में हाथ डालकर निकाल लेगी। यह सारा मामला उस समय से ही चल रहा था। इस संबंध में जब बीजेपी विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने यह शिकायत 2018 में की थी जिसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी, क्योंकि हरिशंकर तिवारी का परिवार पूर्वांचल में बहुत ही प्रभावशाली और बाहुबली परिवार रहा है।
राजेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि उनके संसाधन ऐसे थे कि सारी फाइल दबी हुई थीं। उन्होंने दोबारा 4 महीने पहले फिर से एक पत्र प्रधानमंत्री को लिखा था। उनका मानना है कि इस पत्र के कारण ही आज यह कार्रवाई हुई है, जिसमें विनय शंकर तिवारी की संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है। राजेश त्रिपाठी ने कहा कि यह मोदी-योगी की सरकार है और इसमें कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं पायेगा।
ये भी पढ़ें-टीबी की मरीज बेटी का हर दिन करता था रेप, हैवान पिता की करतूत आई सामने तो…
संबंधित खबरें
पराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
9 mins agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
39 mins agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
19 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines