Gonda: अस्पताल में नवजात का मुंह खा गया जानवर, परिजनों के आरोप पर डीएम ने उठाया सख्त कदम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जानवर ने नवजात बच्चे का मुंह खा लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। प्रसूता के भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जिलाधिकारी गोंडा ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव निवासी सायरा बानो को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार देर शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों ने बताया कि सायरा बानो ने देर रात करीब तीन बजे बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बच्चे को दिक्कत बताते हुए उसे ऑक्सीजन लगाने की बात कही। परिवार वालों ने इसके लिए हामी भर दी।
परिवार वालों का आरोप है कि सुबह स्वास्थ्य केंद्र के लोगों ने रविवार सुबह बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। इस पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जब बच्चे के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि बच्चे के मुंह को किसी जानवर ने खा रखा था। प्रसूता सायरा के भाई ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित थाना पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि बच्चे की मौत अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण हुई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। टीम मामले में जांच करके जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच कमेटी सदस्य सीएमओ और सीडीओ ने मौके पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: