Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Goa Politics: कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल 8 विधायक आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, CM प्रमोद सांवत भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली: गोवा में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए आठ विधायक आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के 8 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस के 8 विधायक कांग्रेस […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Sep 19, 2022 11:20

नई दिल्ली: गोवा में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए आठ विधायक आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के 8 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस के 8 विधायक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित करने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।

---विज्ञापन---

दरअसल पिछले हफ्ते 14 सितंबर को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, संकल्प अमोनकर, रूडोल्फ फर्नांडीस और एलेक्सो सिकेरा सहित आठ विधायक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित करके बीजेपी में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में इस टूट के बाद गोवा में कांग्रेस के पास 11 में से सिर्फ 3 ही विधायक रह गए हैं।

First published on: Sep 19, 2022 08:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.