---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

मोटरसाइकिल को बना दिया 7 सीटर बाइक, पुलिस ने किया 24 हजार का चालान

विमल कौशिक, गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक बाइक पर 7 युवक बैठे हुए हैं। टू सीटर बाइक पर 7 युवक बैठकर बाइक को दौड़ा रहे हैं […]

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक बाइक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक बाइक पर 7 युवक बैठे हुए हैं। टू सीटर बाइक पर 7 युवक बैठकर बाइक को दौड़ा रहे हैं और बाइक पर ही 7 सीटर कार जैसे सवारी की जा रही है।

 

और पढ़िए – ब्रम शंकर जिम्पा के निर्देशों के बाद वसीका नवीसों द्वारा बूथों के बाहर निर्धारित शुल्क के बोर्ड लगाने के काम में तेज़ी

 

---विज्ञापन---

उड़ाई गईं धज्जियां

बाइक सवार युवकों द्वारा यातायात कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। बाइक के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार द्वारा यह वीडियो बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया। जब यह वायरल वीडियो गाजियाबाद यातायात पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो यातायात पुलिस द्वारा बाइक का भारी भरकम चालान कर दिया। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस इस बाइक का यातायात के अलग-अलग नियमों के उल्लंघन करने को लेकर 24 हजार रुपये का चालान किया गया है।

---विज्ञापन---

वीडियो में नजर आ रही बाइक का नम्बर UP – 14- CH 1409 है, जिसका चलान कर यातायात पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि बाइक को बाइक की तरह ही नियमों का पालन कर चलाया जाए और यदि इस तरह बाइक को 7 सीटर कार की तरह सवारियां बैठा कर चलाया जायेगा को भारी जुर्माना भरना होगा।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – गैंगरेप के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद मां के गुनहगारों को दिलाई सजा

 

---विज्ञापन---

परिजन बच्चों को समझाएं 

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा के अनुसार बाइक पर ₹24000 का चालान किया गया है क्योंकि बाइक का नंबर से एड्रेस का पता चला है तो इस बाइक के सीज करने की कार्रवाई भी कराई जाएगी। वही रामानंद कुशवाहा ने इस चीज के लिए लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता की कमी को बताया है। उन्होंने कहा अपने माता-पिता भी अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें और नजर बनाए रखें उनके बच्चे वाहन के साथ कोई स्टंट या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 04, 2022 07:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola