हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डॉ. सुनील कुमार वर्मा को दुबई में मिला 'इंसपायरिंग लीडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार

दुबई में आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के कई व्यापारी, बिजनेस लीडर्स और अभिनेता-अभिनेत्रियों को भी सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Business Summit Award 2023

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के समाजसेवी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने देश का नाम रोशन किया है। उनको दुबई में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल बिजनेस समिट अवार्ड 2023 में डॉ. सुनील को ‘इंसपायरिंग लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड दिया गया।

दुबई में आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के कई व्यापारी, बिजनेस लीडर्स और अभिनेता—अभिनेत्रियों को भी सम्मानित किया गया है। लखनऊ निवासी डॉ. वर्मा को यह सम्मान उनके समाज सेवा के कार्यों के लिए दिया गया है। वे कई साल से लखनऊ में समाज सेवा के कार्य से जुड़े हुए हैं। इसके लिए वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

दुबई में 29 अक्टूबर 2023 को इंटरनेशनल बिजनेस समिट अवार्ड 2023 का आयोजन हुआ था। इसमें अलमतिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जुमा मदानी चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद रहे। साथ में महामहिम शेख तहनून बिन सईद बिन तहनून अल नाहयान, बिहार के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और महेश्वर हजारी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डॉ. सुनील ने कहा कि समाजसेवा करने पर उनको यह सम्मान मिला है। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे समाजसेवा के कार्यों को जारी रखेंगे। हमेशा लोगों की मदद करेंगे। यह अवार्ड उनको और प्रेरणा देने का काम करेगा। इससे वे अपने समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करेंगे। इससे पहले भी उनको समाजसेवा के कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola