Weather Forecast : हर साल अक्टूबर के महीने में ठीकठाक सर्दी पड़ने लगती है, लेकिन इस बार अबतक सर्दी नहीं आई है। दो राज्यों में कहर बरपा कर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ चला गया। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसे। अनुमान लगाया जा रहा था कि चक्रवात के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सर्दी की देरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
अक्टूबर का महीना बीतने को है, लेकिन अब भी घरों में एसी और पंखे ऑन हैं और गीजर ऑफ हैं। सुबह-शाम को हल्की-हल्की ठंड का अहसास होता है, लेकिन दिन में अब भी गर्मी पड़ रही है। 15 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान कम होने के बजाये सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लोग पंखा, कूलर और एसी चलाकर सोते हैं। पिछले दिनों मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था कि इस बार भयंकर ठंड पड़ेगी। सवाल उठता है कि ये भयंकर ठंड कब से पड़ेगी?
यह भी पढ़ें : आंधी-तूफान और भीषण ठंड का अलर्ट! 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
अबतक क्यों नहीं आई सर्दी?
दिल्ली एनसीआर की आबोहवा तेजी से बिगड़ रही है। वायुमंडल में धूल के कण फैले हुए हैं, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हवा में फैले धूल के कण के चलते सूरज की गर्मी रातों में ऊपर नहीं जा पा रही है, जिससे मौसम ठंडा नहीं हो पा रहा है। स्काईमेट के अनुसार, 15 अक्टूबर के बाद से न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक है। ऐसे में दो दशक का सबसे गर्म तापमान अक्टूबर रह सकता है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, जानें कब छाएगी धुंध? कितना है AQI और तापमान
जानें कब से पड़ेगी ठंड?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले महीने नवंबर के पहले हफ्ते से दिल्ली एनसीआर में सर्दी पड़ने लगेगी, जिससे घरों के पंखे-एसी बंद हो जाएंगे और लोगों को शॉल और स्वेटर पहनना पड़ सकता है। 15 नवंबर के बाद से ठंड तेजी से बढ़ेगी। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ेगी, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। साथ ही नवंबर में तापमान भी तेजी से गिरने लगेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
1 hr agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
6 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
19 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines