आंधी-तूफान और भीषण ठंड का अलर्ट! 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान दाना का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से जहां बारिश होगी, वहीं ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। बर्फबारी होने के भी आसार हैं। 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के हालात भी बन रहे हैं।

Delhi Winter Season

दिल्ली में इस बार ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी हुई है।

IMD Weather Forecast Today: दक्षिण भारत में जहां साइक्लोन दाना के कारण बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लग है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफान के प्रभाव से देशभर में बारिश होने, ठंडी हवाएं चलने और इन दोनों के असर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है।

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान दाना के कारण अगले 3 दिन जहां करीब 10 राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं 28 से 30 अक्टूबर के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इससे दिल्ली समेत सभी मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने ठंड बढ़ेगी। दिवाली के बाद देशभर में ठंड बढ़ेगी और धुंध छाने लगेगी। आइए जानते हैं कि दिवाली तक देशभर में मौसम कहां-कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

दिल्ली में तापमान और AQI कैसा?

चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम सर्दी का प्रकोप बढ़ा। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से गर्मी का अहसास होता है, लेकिन तापमान में गिरावट आने लगी है। दिवाली के बाद दिल्ली में अच्छी खासी ठंड पड़ने लगेगी। अगर पहाड़ों पर बर्फबारी हुई तो दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में धुंध छाने से सूखी ठंड पड़ेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 33.88 और न्यूनतम तापमान 25.94 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

आज 26 अक्टूबर 2024 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.06 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.05 °C और 33.5 °C रहनेके आसार हैं। हवा में 25% नमी है और हवा की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में आज AQI 198 है। पिछले कई दिन से दिल्ली में स्मॉग कम हुआ है, लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में स्मॉग रहेगा और वायु प्रदूषण लोगों को परेशान करता रहेगा। 2 नवंबर तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन

अगले 3 दिन इन राज्यों में बारिश रहेगी

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से अगले 3 दिन देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड के कुछ शहरों, पूर्वी बिहार, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ