बहादुरी हो तो ASI अजय झा जैसी: स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मारकर रोका, सामने आया VIDEO
Edited By Bhola Sharma

ASI Ajay Jha
Edited By Bhola Sharma

ASI Ajay Jha
Watch Video Delhi Police Cop Ajay Jha Caught snatchers Who Running Away in Model Town: दिल्ली में हर कोई कह रहा है कि बहादुरी हो तो ASI अजय झा जैसी। हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के एएसआई अजय झा ने अपनी सूझबूझ से स्कूटी पर भाग रहे चेन स्नैचर्स को पकड़ लिया। उन्होंने स्नैचर्स की स्कूटी पर जोरदार लात मारी। इससे स्नैचर्स स्कूटी समेत सड़क पर ढेर हो गए। हालांकि एएसआई झा भी गिर पड़े। लेकिन उन्होंने पल-भर में खुद को संभाला और स्नैचर्स को दबोच लिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी की सूझबूझ से पकडे गए स्नैचर्स
◆ दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में ASI के पद पर तैनात हैं अजय झा
◆ दिल्ली के मॉडल टाउन बाज़ार की है घटना, स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोका#DelhiPoliceHeroes | @DelhiPolice | Delhi Police Cop Ajay Jha pic.twitter.com/sTK4WBQojL
— News24 (@news24tvchannel) September 26, 2023
दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर एएसआई अजय झा की बहादुरी का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएआई अजय झा ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी भाग रहे स्नैचर्स को लात मारकर रोका और घटना विफल की। दिल्ली पुलिस को आप पर गर्व है।
दरअसल, एएसआई अजय झा मॉडल टाउन बाजार में थे। वे एक दुकान के भीतर गए। तभी बाहर उठे शोर को उन्होंने सुना। वे दौड़ते हुए दुकान से बाहर रोड पर आए। स्नैचर्स को अपनी तरफ आता देख अजय ने ड्राइव कर रहे आरोपी पर लात मारी। इससे दोनों स्नैचर्स गिर गए। भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: