हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज सुबह दिल्ली में लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देंखे पूरा प्लान

दिल्ली में आज ट्रैफिक जाम की संभावना है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर कार्यक्रम होना है। इसको देखते हुए पुलिस ने कुछ सड़क बंद कर दी हैं तो कुछ सड़कों पर डायवर्जन जारी किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इसको लेकर राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर एक आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन होना है, जहां कई वीआईपी और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान जाम लगने की काफी संभावना है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया। डायवर्जन प्लान 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसमें कुछ सड़कों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित तो कई जगह डायवर्जन लागू रह सकता है।

कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था में जारी की गई है। बताया कि जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर जैसे प्रमुख स्थानों से डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ganga Expressway: जल्द खुलने वाला है गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी के सबसे लंबी सड़क पर FASTag टोल ट्रायल पूरा

विज्ञापन

इनमें आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक बीएसजेड मार्ग, शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास तक के रास्ते शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस दौरान निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, पिंक-ब्लू और रेड लाइन होंगी आपस में कनेक्ट; कम हो जाएगी कश्मीरी गेट की दूरी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola