Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली नाले में तीन टुकड़ों में मिला शव, पुलिस बोली-आतंकियों से संपर्क में थे दोनों आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो लोगों ने एक शख्स के कई टुकड़े किए। इस हत्याकांड की वीडियो बनाई और विदेश में बैठे अपने आकाओं को भी भेजी है। पुलिस ने शव के तीन टुकड़े भलस्वा नाले से बरामद किए हैं। वहीं, मामले में दो लोगों को […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 14, 2023 21:50
इस घर से पकड़े गए दोनों आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो लोगों ने एक शख्स के कई टुकड़े किए। इस हत्याकांड की वीडियो बनाई और विदेश में बैठे अपने आकाओं को भी भेजी है। पुलिस ने शव के तीन टुकड़े भलस्वा नाले से बरामद किए हैं। वहीं, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जिस जगह रह रहे थे उस कमरे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। कमरे में दीवारे खून से लथपथ थी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

खालिस्तानी हैंडलर को भेजा वीडियाे 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहांगीरपुरी से जगजीत सिंह और नौशाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद शनिवार को भलस्वा डेयरी स्थित एक तालाब से शव के तीन टुकड़े बरामद किए। जगजीत सिंह विदेश में बैठे खालिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। उसने नौशाद के साथ मिलकर अपने विरोधी गुट के शख्स की हत्या की है।

दोनों आरोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड 

जांच टीम को जिस घर में वह रह रहे थे उनकी दीवारों पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस मरने वाले की पहचान अभी उजागर नहीं कर रही है। सूत्रों की मानें तो जगजीत कुख्यात गैंगेस्टर बांबीहा गिरोह से जुड़ा है। वहीं, खालिस्तानी आतंकियों और हरकत-उल-अंसार गुट से दोनों के संबंध हैं। नौशाद पर हत्या के दो मामलों में उम्र कैद की सजा काट चुका है। उसे विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी है। जगजीत उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर है।

 

First published on: Jan 14, 2023 09:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.