दिल्ली में बड़ी वारदात; जंगपुरा में शोरूम की छत काटकर 25 करोड़ की ज्वेलरी चोरी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के जंगपुरा इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम की छत को काट कर चोरों ने 25 करोड़ रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ये घटना दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा की है। यहां उमराव सिंह ज्वेलर्स के नाम से बड़ा शोरूम है। इस शोरूम के मालिक उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन हैं। शोरूम मालिकों ने बताया कि वे सोमवार शाम को शोरूम को बंद करके घर गए थे। मंगलवार सुबह जैसे ही वह शोरूम को खोलकर अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
#WATCH | Delhi: "We closed the shop on Sunday and when we opened it on Tuesday after an off on Monday, we saw that there was dust in the whole shop and there was a hole in the wall of the strong room… We think they (thieves) have looted everything… There was jewellery worth… pic.twitter.com/75H9or8Wxe
— ANI (@ANI) September 26, 2023
उन्होंने बताया कि शोरूम से बड़ी संख्या में हीरे और सोने के जेवरात गायब थे। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी। उधर सूचना पर पुलिस के अधिकारी और भारी संख्या फोर्स जंगपुरा मार्केट पहुंची। पुलिस ने शोरूम की छानबीन की। इस दौरान पाया कि चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे थे। सामने आया है कि चोरों ने छत पर पहुंच कर छत को काटा था। पीड़ितों की ओर से बताया गया है कि चोर करीब 25 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: