हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के शालीमार बाग में मदीना मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, मैक्स हॉस्पिटल रोड से हटाया अतिक्रमण

दिल्ली के शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण के तहत मैक्स हॉस्पिटल रोड पर आधी रात प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. कार्रवाई के दौरान मदीना मस्जिद का हिस्सा और आसपास के अतिक्रमण को भारी पुलिस बल के बीच हटाया गया. बुधवार सुबह मौके पर भारी तबाही और टूटे हुए निर्माण का मलबा पसरा नजर आया.

विज्ञापन
दिल्ली के शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण के तहत मैक्स हॉस्पिटल रोड पर आधी रात प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. CREDIT: ANI

देश की राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार देर रात प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. मैक्स हॉस्पिटल रोड पर सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बुलडोजर चलाया गया. इस कार्रवाई के तहत मदीना मस्जिद के एक हिस्से और आसपास के अन्य अतिक्रमण को गिरा दिया गया. आधी रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर भारी विरोध दर्ज कराया. डिमोलिशन ड्राइव के बाद बुधवार सुबह मौके पर भारी तबाही और टूटे हुए निर्माण का मलबा पसरा नजर आया. सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर रास्ते को साफ करने का काम किया. कार्रवाई के चलते सड़क पर चारों तरफ सीमेंट और मलबे के ढेर जमा हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: यमुना की सफाई के लिए उतरे ‘बिट्टू तबाही’, 4.30 घंटे में साफ किया 585 किलो कचरा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस बल मुस्तैद

कार्रवाई के दौरान और उसके बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह के विरोध या तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और पूरे इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है, हालांकि सुरक्षाबलों की मौजूदगी के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है.

विज्ञापन

कार्रवाई पर जमकर हुआ हंगामा

डिमोलिशन की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए. मौके पर AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई भी पहुंचे और उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया. शोएब जमाई ने आधी रात मस्जिद तोड़े जाने को पूरी तरह असंवैधानिक करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद के इमाम को अंदर रखे जरूरी दस्तावेज, धार्मिक ग्रंथ और बेजुबान जानवर तक बाहर निकालने का मौका नहीं दिया गया. लोगों का कहना था कि आधी रात को अचानक भारी पुलिस बल और बुलडोजर लेकर पहुंचना हैरान करने वाला था. हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही और सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे हिस्सों पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई पूरी की गई.

मस्जिद प्रबंधन ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

वहीं, मदीना मस्जिद के मुखिया मोविन खान ने भी प्रशासन और नगर निगम की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि कोर्ट और अपीलेट ट्रिब्यूनल में जरूरी दस्तावेज और पुराने साइट प्लान जमा किए गए थे. उनका कहना है कि यह निर्माण 2001 का था, लेकिन उनकी दलीलों और सबूतों को नजरअंदाज करते हुए ऊपरी मंजिलों को नया निर्माण मानकर तोड़ने का आदेश दे दिया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नहर के ऊपर हाईवे…इंद्रलोक से बवाना तक बदलेगी दिल्ली ट्रैफिक की तस्वीर, 4700 करोड़ का है प्रोजेक्ट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola