साक्षी हत्याकांड: आरोपी साहिल खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

Delhi Teen Street Murder, Delhi Murder Case, Accused Sahil, Delhi Police, Arvind Kejriwal, postmortem report

Delhi Murder Case

विमल कौशिक, नई दिल्ली: साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान को दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम अदालत के सामने पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि साहिल से पूछताछ में जांच से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।

विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

वैसे तो उसे रविवार सुबह पेश करना था, लेकिन अब पूछताछ के लिए कुछ खास नहीं बचा था इसलिए उसे शनिवार शाम को ही अदालत के सामने पेश कर दिया गया है। पुलिस ने ये भी बताया कि साहिल के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

चाकू से 16 बार हमला

दिल्ली में पिछले रविवार की रात शाहबाद डेयरी इलाके में आरोपी साहिल ने 16 साल की साक्षी पर चाकू से 16 बार हमला किया था। साक्षी की गर्दन पर 6 और पेट पर 10 घाव मिले। उसका सिर कुचल दिया गया। यह खुलासा प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। पुलिस का कहना था कि आरोपी साहिल का पीड़ित लड़की के साथ संबंध था, लेकिन रविवार की रात उनका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें आरोपी को लड़की पर कई बार चाकू से वार करते और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार करते देखा जा सकता है। जिस वक्त ये वारदात हुई, वहां मौके पर कई लोग थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन

पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे

जानकारी के अनुसार, साक्षी हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को पुलिस ने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास के एक खाली प्लॉट से बरामद कर लिया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस मौके से पत्थर, आरोपी का मोबाइल फोन और बुलंदशहर से वारदात के दौरान पहने जूते बरामद किए। पुलिस ने गुरुवार को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद साहिल से सख्ती से पूछताछ की थी। पूछताछ में साहिल ने बताया कि वारदात के बाद भागते समय चाकू रोहिणी सेक्टर-11 में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ