Live Updates
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: बिहार की वोटर लिस्ट को भी गड़बड़ बताया
राहुल गांधी ने कहा कि बच्चे की तस्वीर पर एक बुजुर्ग की उम्र लिखी थी. बुजुर्ग की तस्वीर पर कम उम्र लिखी थी. कई जगह नाम पुरुष का और फोटो महिला की थी. हरियाणा के बाद बिहार की बारी है. बिहार से भी इस तरह 65 लाख नाम काटे गए हैं और इसी तरह वोट की चोरी हुई है.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया
राहुल गांधी ने कहा कि एक पते पर 60, एक पते पर 108 वोटर्स मिले. BJP नेता के घर पर 60 वोट रजिस्टर्ड मिले. लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. आज की जनरेशन को इस वोट चोरी के बारे में पता होना चाहिए. हरियाणा के बाद बिहार की बारी है, जहां पूरे के पूरे परिवार के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: नकली फोटो वाले 124177 वोटर मिले
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में नकली फोटो वाले 124177 वोटर मिले. इससे पता चलता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा है. चुनाव आयुक्त ने जो कहा उसकी जांच कराई. हाउस नंबर 0 के मतदाताओं पर सवाल है. हरियाणा की वोटर लिस्ट से 3.5 लाख लोगों के नाम हटाए गए. उन लोगों से बात करके सच पता चला.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: चुनाव आयोग पर BJP की मदद करने का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि 8 में से एक वोटर फर्जी निकला. एक महिला ने 9 जगह मतदान किया. चुनाव आयोग ने वोट डलने के बाद सॉफ्टवेयर से डुप्लीकेट वोट डिलीट किए. चुनाव आयोग खुलेआम BJP की मदद कर रहा है. नकली फोटो वाले एक लाख 24 हजार वोटर्स मिले. 2 बूथों पर एक फोटो का 223 बार इस्तेमाल हुआ.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि 5 अलग-अलग कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए. एक नाम और अलग-अलग तरीके के फोटो, किसी की फोटो ब्लर, किसी की फोटो लुक बदलकर. चुनाव आयोग ने इसी जानकारी पर रोक लगाई. चुनाव आयोग ने सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कराई. इस तरह देश के युवाओं का भविष्य चुराया जा रहा है.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: वोट चोरी को सेंट्रालइज ऑपरेशन बताया
राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी बूथ लेवल पर नहीं हो रही है. यह सेंट्रलाइज ऑपरेशन है. हरियाणा की वोटर लिस्ट 521619 डुप्लीकेट वोटर्स थे. ब्राजील की मॉडल का नाम वोटर लिस्ट में मिला, जिसके 22 वोटर कार्ड थे. हरियाणा में कांग्रेस 22000 वोटों से हारी और वोट चोरी के जरिए कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में 22 वोटर कार्ड पर एक ही नाम था. एक ही लड़की के 22 वोटर कार्ड मिले. लड़की ने 10 पोलिंग बूथों पर मतदान किया. हरियाणा में ऐसे ही 25 लाख वोटों पर चोरी हुई. वोटर लिस्ट में यह गलती कैसे हुई? फॉर्म नंबर 6 और 7 के जरिए वोट चोरी हुई. वोट चोरी बूथ लेवल पर नहीं हो रही है.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: वोट चोरी की जांच करने का दावा
राहुल गांधी ने कहा कि कई राज्यों में वोट चोरी हो रही. हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई. शुरुआत में वोट चोरी पर यकीन नहीं हुआ, पर जांच कराई तो बात सच निकली. जेन-जी को यह चोरी देखनी चाहिए. एक पूरे प्रदेश के जनादेश की चोरी हुई है.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: हरियाणा के चुनावी नतीजों पर खुलासा
राहुल गांधी ने कहा कि 101 प्रतिशत सच के साथ आया हूं और जो कह रहा हूं गंभीरता से और सबूतों के साथ कह रहा हूं. हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी और कांग्रेस शुरू से आगे चल रही थी. हमें कई राज्यों से वोट चोरी की शिकायतें मिली.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, जिसमें वे वोट चारी विवाद और वोटर लिस्ट पर बात कर रहे हैं.
Rahul Gandhi Press Conference LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस को दिया 'एच फाइल्स' नाम
वोट चोरी के मुद्दे पर होने जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस को 'एच फाइल्स' नाम दिया गया है. कांग्रेस ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज एक पोस्ट लिखी थी. राहुल गांधी का वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा था कि आ रहा है हाइड्रोजन बम.
Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज बेहद अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की. नई दिल्ली के इंदिरा भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने हरियाणा में चुनाव नतीजों पर खुलासे किए. वोट चोरी होने का दावा करते हुए चुनाव आयोग पर BJP का साथ देने के आरोप लगाए. बता दें कि राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
9 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
9 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
9 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines