Pooja Khedkar News : बर्खास्त आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले उनकी नौकरी चली गई और अब कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने पूजा खेडकर की जमानत याचिका खारिज कर दी। साथ ही पूजा खेडकर मामले में अदालत ने दिल्ली पुलिस को जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया। आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र जांगला ने बहस सुनने के बाद बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पटियाला हाउस कोर्ट ने पूजा खेडकर की जमानत याचिका को रद्द करते हुए कहा कि क्या अन्य लोगों ने बिना पात्रता के ओबीसी और पीडब्ल्यूडी के तहत कोटा का लाभ उठाया है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे। साथ ही दिल्ली पुलिस को इसकी भी जांच करनी चाहिए कि क्या यूपीएससी के अंदर से किसी ने पूजा खेडकर की मदद की थी।
यह भी पढ़ें : IAS Pooja Khedkar पर नया खुलासा, जेल में बंद आरोपी को छुड़ाने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव
जानें पूजा ने अदालत में क्या दी दलील?
पूजा खेडकर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में अपनी दलील पेश करते हुए जमानत की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बर्खास्त आईएएस अधिकारी ने अपनी कोई जानकारी नहीं छुपाई थी। उसने सिर्फ यूपीएससी एग्जाम एटेम्पट की संख्या गलत बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जालसाजी के तहत यूपीएससी ने दिल्ली पुलिस में पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : ट्रेनी IAS के विवाद में अबतक क्या-क्या हुआ? कैसे फंसीं पूजा खेडकर, मुश्किल में माता-पिता
जानें कैसे चर्चा में आई थीं पूजा खेडकर
महाराष्ट्र के पुणे में तैनात ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ऑडी कार में नीली-लाल बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट मांगने पर चर्चा में आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने लिए अलग दफ्तर की भी मांग की थी। इसपर सरकार ने उनका ट्रांसफर वाशिम जिले में कर दिया था। इसके बाद पूजा खेडकर को लेकर खुलासे होने लगे। उनपर फर्जी दस्तावेजों के आधार नौकरी पाने का आरोप है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
9 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines