IAS Pooja Khedkar पर नया खुलासा, जेल में बंद आरोपी को छुड़ाने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव

IAS Pooja Khedkar Latest Update: UPSC 2023 की टॉपर बन चुकीं IAS पूजा खेडेकर पर विवादों की तलवार लटक रही है। पूजा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। पूजा ने चोरी के आरोपी को छोड़ने के लिए डीसीपी पर दबाव बनाया था।

IAS Pooja Khedkar

IAS Pooja Khedkar: 2023 की UPSC टॉपर रहीं IAS पूजा खेडेकर विवादों में घिर गई हैं। पूजा को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही पूजा ने अपने पद का खूब दुर्पयोग किया है। वहीं पूजा को लेकर अब एक और सच सामने आ गया है। नवी मुंबई पुलिस के अनुसार पूजा ने चोरी के आरोपी को जेल से छुड़ाने के लिए डीसीपी पर दबाव बनाया था।

पूजा का करीबी था शख्स

पूजा पर चल रही जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने नवी मुंबई इलाके के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) विवेक पनसारे पर दबाव बनाते हुए एक आरोपी को जेल से छोड़ने की बात कही थी। ये मामला 18 मई का है। पनवेल पुलिस स्टेशन में एक शख्स को चोरी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे छुड़वाने के लिए पूजा ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। खबरों की मानें तो वो शख्स पूजा का करीबी है।

पूजा ने डीसीपी को किया फोन

रिपोर्ट के अनुसार पूजा ने डीसीपी विवेक से फोन कॉल पर बात करते हुए पनवेल की जेल में बंद आरोपी को छोड़ने की गुजारिश की थी। आरोपी का नाम ईश्वर उत्तरवणे था, जिसे चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूजा ने डीसीपी को फोन करके बताया कि ईश्वर पूरी तरह से बेगुनाह है और उस पर गलत चार्जशीट फाइल की गई है। डीसीपी से बात करते हुए पूजा ने खुद को IAS ऑफिसर बताया था। हालांकि डीसीपी को पूजा की पहचान पर संदेह हुआ और उन्होंने पूजा की मांग को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने ईश्वर को छोड़ने की बजाए कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था।

पूजा पर जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IAS पूजा खेडेकर ने UPSC में सफलता हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। 34 वर्षीय पूजा 2023 की परीक्षा में 841 रैंक के साथ IAS बनी थीं। हालांकि अब पूजा पर जांच चल रही है। जांच पैनेल 2 हफ्ते में रिपोर्ट पेश करेगा। पूजा पर लगे आरोप साबित होने के बाद मुमकिन है कि उनकी नौकरी भी छिन सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ