कौन है संजीव जैन? पुलिस ने 60KM पीछा करके पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO को किया गिरफ्तार

Parsvanath Developers CEO Sanjeev Jain Arrested : दिल्ली पुलिस ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ संजीव जैन को गिरफ्तार कर लिया। वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। वह दिल्ली एयरपोर्ट भी पहुंच गया था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया।

Sanjeev Jain

पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO संजीव जैन गिरफ्तार।

Who Is Parsvanath Developers CEO Sanjeev Jain : दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम ने संजीव जैन को इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट से गिफ्तार कर लिया। टीम ने संजीव जैन को पकड़ने के लिए 60 किमी तक पीछा किया। संजीव जैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। आइए जानते हैं कि कौन है संजीव जैन?

विज्ञापन

कौन है संजीव जैन?

विज्ञापन

संजीव जैन पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। वे मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज -2 के रहने वाले हैं। उन्होंने भारती विद्यापीठ से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। रजत बब्बर ने साल 2017 में पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण (एनसीडीआरसी दिल्ली) के संयुक्त रजिस्ट्रार ने संजीव जैन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन

जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि संजीव जैन देश छोड़ने के चक्कर में था। एसटीएफ को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है। टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उससे पहले वह निकल चुका था। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

जानें क्यों जारी हुआ वारंट?

विज्ञापन

संजीव जैन को नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं पेश हुए। इस पर कमीशन ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। शाहदरा थाने में उनके खिलाफ 4 गैर जमानती और एक जमानती वारंट लंबित थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ