दिल्ली के शेल्टर होम में 20 दिन में कैसे हुई 13 बच्चों की मौत? एक्शन मोड में आई AAP सरकार

Shelter Home Death Mystery Update: दिल्ली के शेल्टर होम में लगातार बच्चों की मौत हो रही है। क्यों और कैसे, जानने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। अब सरकार की एक स्पेशल टीम सच का पता लगाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Asha Kiran Shelter Home Delhi

Asha Kiran Shelter Home Delhi

Delhi Shelter Childrens Death Mystery: दिल्ली में एक शेल्टर होम है आशा किरण, जिसके अंदर रहने वाले लोग लगातार मर रहे हैं। पिछले 20 दिन में 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। यह सच सामने आने के बाद दिल्ली सरकार हिल गई और एक्शन मोड में आते हुए फैक्ट फाइडिंग टीम गठित कर दी।

विज्ञापन

इस टीम को शेल्टर होम में हो रही मौतों का सच खंगालने और रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने का आदेश दिया गया है। साल 2024 में 27 मौत हो चुकी हैं, जिनमें से 13 मौत तो पिछले 20 दिन में हो चुकी हैं, लेकिन इतनी मौतें क्यों और कैसे हो रही हैं? यह सबसे बड़ा सवाल है, जिसका जवाब तलाशने के लिए फैक्ट फाइडिंग टीम को शेल्टर होम के पीछे पड़ने को कहा गया है।

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम में 20 जुलाई तक 27 मानसिक रूप से बीमार बच्चों और लोगों की मौत हो चुकी है। 13 मौत तो जुलाई महीने के 20 दिन में रिकॉर्ड हुई हैं। सूत्रों से खबर मिली कि अज्ञात कारणों से इनकी तबियत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। वहीं मरने वालों की उम्र 12 से 20 साल के बीच है, लेकिन पूछे जाने पर भी शेल्टर होम वाले मौत होने की वजह नहीं बता रहे हैं। वहीं अब मामला सरकार तक पहुंच गया है और मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर मौत होने की वजह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन

मामले में सामने आया SDM का बयान

शेल्टर होम में जनवरी 2024 में 3, फरवरी में 2, मार्च में 3, अप्रैल में 2, मई में एक, जून में 3 और जुलाई में 13 मौत हुई हैं। मीडिया ने जब नॉर्थ वेस्ट (रोहिणी डिविजन) SDM मनीष चंद्र वर्मा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मामला बिल्कुल सही है। शेल्टर होम में 20 दिन में 13 बच्चों की मौत हुई है। पिछले सप्ताह मामला संज्ञान में आया। विभागीय स्तर पर जांच चल रही है।

डायरेक्टर खुद जांच कर रहे हैं और उनसे जांच रिपोर्ट मांगी गई है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से भी जांच करांएगे। शेल्टर होम वाले प्रदूषित पानी को वजह बता रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड को कहा गया है कि वह पानी का सैंपल लेकर टेस्ट करे। शेल्टर होम में लगे वॉटर प्यूरीफायर को रिप्लेस करे। मजिस्ट्रेट के सुपरविजन में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ