North East Girls Delhi Dispute: दिल्ली में मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट प्रदेश अरुणाचल प्रदेश की लड़कियों से बदतमीजी का मामला देशभर में सुर्खियों में है। एक दंपति ने AC लगाने के दौरान हुए विवाद में 3 लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और नस्लभेदी टिप्पणियां करते हुए उन्हें जलील किया। महिला ने तीनों लड़कियों को मोमो, चिंकी, चाउमिन, धंधा करने वाली, मसाज पार्लर वाली, 500 रुपये दूंगी मेरे पति के साथ सो जाओ आदि न जाने क्या-क्या कहा।
पुलिस ने शिकायत लेकर केस दर्ज किया
आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियों से दुखी तीनों लड़कियों ने मालवीय नगर थाना पुलिस को दंपति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लड़कियों को जलील किया जा रहा है। पुलिस और आस-पास के लोग दंपति को टिप्पणियां करने से रोकते हैं, लेकिन वे किसी की बात नहीं सुनते।
दिल्ली : मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया
— News24 (@news24tvchannel) February 23, 2026
◆ एक आरोपी महिला ने पीड़ितों को धंधेवाली भी कहा और मसाज पार्लर चलाने का आरोप भी लगाया#MalviyaNagar | #NorthEast | Malviya Nagar | North-East | अरुणाचल प्रदेश | Arunachal Pradesh pic.twitter.com/Uo6PaQPuLx
बालकनी में मिट्टी गिरने से विवाद हुआ
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िताओं ने बताया कि वे मालवीय नगर में एक फ्लैट में रहती हैं। गर्मी होने लगी है, इसलिए वे अपने फ्लैटम में AC लगवा रही थीं, जिसके लिए मैकेनिक ने दीवार में ड्रिलिंग की। इस दौरान दीवार से निकली मिट्टी उड़कर नीचे वाले घर की बालकनी में गिर गई। यह देखकर नीचे वाले घर में रहने वाले दंपति आकर बहसबाजी करने लगे। देखते ही देखते दोनों पति-पत्नी गाली गलौज करने लगे और उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दी।
500 रुपये में पति के साथ सोने को कहा
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने उन्हें धंधे वाली कहा। महिला ने कहा कि मसाज पार्लर चलाती हो। 500 रुपये में किसी के भी साथ सो जाती हो। मैं 500 रुपये देती हूं, मेरे बेडरूम में जाओ और मेरे पति के साथ सो जाओ। महिला ने लड़कियों को मोमो वाली एक प्लेट मोमो लगा दो। लड़कियों ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत में है और हम भारतीय हैं, फिर भी दिल्ली में अकसर चिंकी, चाउमिन जैसे नाम सुनते हैं, लेकिन आज तक इतनी बेइज्जती नहीं हुई।
"उन्हें सजा मिले, उन्होंने हमारे लिए अभद्र शब्द बोले"
— News24 (@news24tvchannel) February 23, 2026
◆ दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की 3 महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर पीड़ित महिला ने कहा #MalviyaNagar | #NorthEast | Malviya Nagar | North-East | अरुणाचल प्रदेश | Arunachal Pradesh pic.twitter.com/OQFC10que7
पूरे नॉर्थ ईस्ट का इज्जत का मामला बना
लड़कियों ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने जिस तरह की बेइज्जती और बदतमीजी आज झेली है, आज तक किसी के साथ नहीं हुई होगी। इस तरह की नस्लभेदी टिप्पणियं सिर्फ हम 3 लड़कियों का मामला नहीं, बल्कि पूरे अरुणाचल प्रदेश का मामला है। पूरे नॉर्थ ईस्ट का मामला है, जिसमें 8 स्टेट आते हैं। हमें इंसाफ चाहिए और आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें इस तरह किसी को बेइज्जत और जलील करने का अधिकार नहीं है।










