---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

बेड के स्टोरेज बॉक्स से मिले मां-बेटी के शव, सरिता विहार डबल मर्डर के पीछे की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में तंग गलियों में ज्योति और उनकी 6 साल की बेटी की हंसती-खेलती दुनिया एक झटके में उजड़ गई, जिस बेड पर मासूम बेटी ने मीठे सपनों की उम्मीद में आंखें मूंदी होंगी, उसे क्या पता था कि वही उसका ताबूत बन जाएगा.

---विज्ञापन---

दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है. भीम कॉलोनी, आली विहार स्थित एक मकान से महिला और उसकी मासूम बेटी के शव बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. चश्मदीदों के मुताबिक, माँ-बेटी के बीच गहरा लगाव था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब ‘दम घोंटने’ की बात सामने आई, तो हर किसी की रूह कांप गई. प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई थी, लेकिन 21 फरवरी को कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना और मुंह दबाकर दम घोंटना बताया गया है. पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

बेड के स्टोरेज बॉक्स से बरामद हुए शव

20 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे थाना सरिता विहार को PCR कॉल मिली कि एक घर के अंदर दो शव पड़े हैं. सूचना मिलते ही SHO सरिता विहार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घर के अंदर बेड के स्टोरेज बॉक्स में एक महिला और एक बच्ची के शव छिपाकर रखे गए थे. दोनों को तत्काल AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल की जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं.

---विज्ञापन---

पेशे से अकाउंटेंट हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध

प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ के दौरान उसी इमारत में रहने वाले दीन दयाल (35 वर्ष), पेशे से अकाउंटेंट को इस हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना गया है.
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

First published on: Feb 22, 2026 08:02 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola