Miracle News: दिल्ली में साबुन के पानी से भरे वाशिंग मशीन में 15 मिनट तक फंसने के बाद भी बच्चे के चमत्कारिक रूप से बचने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बच्चा 7 दिनों तक कोमा में रहा। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। अब फिर 12 दिन के इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर घर लौट चुका है।
डॉक्टरों के मुताबिक, जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो वह बेहोश था। उसका शरीर ठंडा पड़ गया था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के परिजन उसे वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए थे।
परिजनों के मुताबिक, बच्चे की मां कपड़ा धो रही थी। इस दौरान डेढ़ साल का बच्चा वहां खेल रहा था। वॉशिंग मशीन में पानी भरने के बाद उसकी मां थोड़ी देर के लिए बाहर गई। करीब 15 मिनट बाद लौटी तो देखा कि उनका बेटा वॉशिंग मशीन में डूबा हुआ है।
डॉक्टर बोले- बच्चे को करीब-करीब मृत अवस्था में लाया गया था
बाल रोग विभाग की सलाहकार डॉ. हिमांशी जोशी ने कहा कि बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बच्चे को आवश्यक एंटीबायोटिक्स और आईवी फ्लूइड सपोर्ट दिया, जिसके बाद वह ठीक होने लगा। धीरे-धीरे वह अपनी मां को पहचानने लगा और अब वह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है।.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
17 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines