---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Nikki Yadav Murder Case: निक्की को साहिल ने कैसे मारा? हुआ बड़ा खुलासा, श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर होगी जांच

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली की निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, निक्की की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि उसकी मौत की सही टाइमिंग नहीं पता चल सकी है। इसके पीछे की वजह शव का फ्रिज में होना बताया […]

---विज्ञापन---

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली की निक्की यादव मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, निक्की की मौत दम घुटने से हुई थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि उसकी मौत की सही टाइमिंग नहीं पता चल सकी है। इसके पीछे की वजह शव का फ्रिज में होना बताया जा रहा है।

सुबह निक्की यादव के शव को दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस केस की जांच श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

बता दें कि दिल्ली की श्रद्धा का कत्ल उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला ने किया था। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। बाद में शव के टुकड़ों को फेंक दिया था। आफताब अभी तिहाड़ जेल में है।

---विज्ञापन---

5 दिन की रिमांड पर आरोपी साहिल

फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत 5 दिन की रिमांड पर है। डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल से 5 दिन पूछताछ की जाएगी। हमारी कई टीमें उन सभी रास्तों को खंगाल रही हैं, जिन-जिन रास्तों से साहिल गुजरा था। रास्ते में लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।

Image

---विज्ञापन---

9 फरवरी को साहिल की थी सगाई

डीसीपी ने बताया कि आरोपी साहिल की 9 फरवरी को सगाई थी। वह निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया और सुबह जल्दी निकल गया। वे दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान उसकी शादी को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच साहिल गुस्से में आ गया और निक्की का गला मोबाइल चार्जर की केबल से घोंट दिया। इसके बाद वह घबरा गया था।

साहिल निक्की के शव को मितराऊं गांव के एक ढाबे में फ्रिज में रख दिया और फिर अपनी शादी में चला गया। पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

Image

वैलेंटाइन डे पर फ्रिज में मिला था शव

बता दें कि 23 साल की निक्की का शव 14 फरवरी को मितराऊं गांव के पास एक ढाबे के फ्रिज में मिला था। यह ढाबा निक्की के लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत के परिवार के एक सदस्य का है।

---विज्ञापन---

निक्की का 9 फरवरी का एक CCTV फुटेज भी मिला है। जिसमें निक्की आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने घर में जाते हुए दिख रही है। आशंका है कि इसी के कुछ घंटे बाद साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

---विज्ञापन---

निक्की के पिता बोले- साहिल को फांसी मिलनी चाहिए

निक्की की हत्या से उसके पिता सुनील सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी हमें कुछ बताया नहीं है। बस बेटी का शव दिखाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी साहिल0 को फांसी पर लटका देना चाहिए। हमें कल (14 फरवरी) को उसकी मौत के बारे में पता चला। करीब डेढ़ माह पहले घर आई थी। ये आखिरी मुलाकात थी।

यह भी पढ़ें: Nikki Yadav Murder Case: आरोपी साहिल ने निक्की के पिता को किया था गुमराह, कहा था- आपकी बेटी घूमने गई है

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली में श्रद्धा वाकर जैसा एक और मामला! पुलिस ने फ्रिज से बरामद किया लड़की का शव, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 15, 2023 05:22 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola