Nangloi Road Rage Case: नांगलोई रोड रेज मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामने आया मर्डर का खौफनाक वीडियो
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Nangloi Road Rage Case: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को नांगलोई रोड रेज मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि रोड रेज के मामले में 25 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (आउटर) हरेंद्र कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान सनी के रूप में की है।
हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं, जिनके नाम सामने आए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1625752782279159808
मामला (Nangloi Road Rage Case) मंगलवार शाम का है। जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 साल के साहिल मलिक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना से ठीक पहले साहिल के भाई की बाइक की नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक मिनीबस से मामूली टक्कर हो गई थी।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मृतक के चाचा खलील मलिक ने कहा कि विशाल (साहिल का बड़ा भाई) अपने जिम से लौट रहा था, जब उसकी बाइक नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक खड़ी मिनीबस को छू गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी विशाल की मदद नहीं की जब वह थाने से वापस घटनास्थल पर अपनी बाइक लेने पहुंचा।
खलील ने बताया कि घटनास्थल पर बाइक लेने के लिए वापस लौटते वक्त विशाल ने अपने छोटे भाई साहिल को फोन किया और उसे घटनास्थल से बाइक उठाकर पुलिस स्टेशन आने को कहा। जब साहिल अपने दोस्त दानिश के साथ मौके पर पहुंचा तो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। खलील मलिक ने कहा कि घायल साहिल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर मौजूद साहिल के दोस्त दानिश ने कहा कि “हम दोनों विशाल की बाइक लेने गए थे, तभी कई लोग अचानक आए और साहिल को चाकू मार दिया। दानिश ने बताया कि हमले के दौरान हम दोनों बाइक की तस्वीर क्लिक कर रहे थे। दानिश ने कहा, “हम रिक्शा के जरिए वहां पहुंचे, तभी अचानक आठ से दस आदमी आए और साहिल को चाकू मार दिया। मैंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: