चमत्कार या कमाल! दिल्ली AIIMS में अनोखी सर्जरी, बच्चे के फेफड़े में फंसी सूई चुंबक से निकाली

Delhi AIIMS Unique Surgery: इसे चमत्कार कहें या डॉक्टरों का कमाल, जो भी हो, डॉक्टरों ने चुंबक के जरिए बच्चे के फेफड़े में फंसी सूई निकाल ली, जानिए कैसे किया गया यह ऑपरेशन?

Doctors Removed Sewing Needle From Lung

Doctors Removed Sewing Needle From Lung

Doctors Removed Sewing Needle Stuck In Lung: बच्चे के फेफड़ों में फंसी कपड़े सिलने वाली सुई निकाल दी, वह भी चुंबक की मदद से, इसे चमत्कार कहें या डॉक्टरों का कमाल, जो भी हो, डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचा ली। यह अनोखी सर्जरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के चिकित्सकों ने की। 7 साल के बच्चे के बाएं फेफड़े में धंसी सुई निकालने के लिए डॉक्टरों ने अनोखे देसी जुगाड़ का इस्तेमाल किया। सर्जरी सफल रही तो अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टरों का तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। वहीं बच्चे के मां-बाप ने भी डॉक्टरों का आभार जताया। बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के फेफड़े में 4 सेंटीमीटर लंबी सूई फंसी थी, जिसे जटिल एंडोस्कोपिक सर्जरी से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की डराने वाली चेतावनी, भूल जाइए सर्दी, दिसंबर-जनवरी में भी छूटेंगे पसीने

चांदनी चौक दिल्ली से मंगवाया गया था चुंबक

डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को हेमोप्टाइसिस (खांसी के साथ खून) की शिकायत के बाद गंभीर हालत में एम्स में लाया गया था। बच्चे को लगातार खांसी हो रही थी, जिसके साथ खून भी था। डॉक्टरों ने बच्चे का रेडियोलॉजिकल टेस्ट किया तो उसमें नजर आया कि बच्चे के बाएं फेफड़े में सिलाई मशीन वाली सुई धंसी हुई है। सुईं ऐसे धंसी थी कि उसे निकालना आसान नहीं थी। डॉ. विशेष जैन और डॉ. देवेंद्र कुमार यादव ने सभी टेस्ट कराने के बाद बच्चे की इमरजेंसी सर्जरी करने का फैसला लिया। साथ ही उन्होंने चांदनी चौक से 4 मिलीमीटर चौड़ाई और 1.5 मिलीमीटर मोटाई वाला एक चुंबक मंगवाया। अब चुनौती यह थी कि बच्चे के ट्रेकिया या श्वास नली को नुकसान पहुंचाए बिना चुंबक को सुई वाली जगह तक कैसे पहुंचाए? इसके लिए धागे और रबड़ बैंक का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भूकंप के झटके महसूस होने पर इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

बच्चे की मां को नहीं पता था कि सूई निगली

सर्जरी से पहले चुंबक को जीवाणु मुक्त किया गया, ताकि बच्चे को कोई संक्रमण न हो। इसके बाद टीम ने फेफड़े में सुई की जगह का पता लगाने के लिए श्वास नली की एंडोस्कोपी की। इसके बाद मुंह के रास्ते चुंबक को फेफड़े में पहुंचाया गया। सुई चुंबक पर चिपक गई और वह फेपड़े से बाहर निकाल ली गई। सुई बाहर आते ही डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। अब बच्चा स्वस्थ है। वह सीलमपुर का रहने वाला है। उसकी मां को भी नहीं पता था कि उसने सूई निगल ली। क्योंकि बच्चे के शरीर पर किसी तरह का छेद भी नहीं मिला, इसलिए अंदाजा लगाया गया कि बच्चे ने खेल-खेल में मुंह से सुई निगल ली। गुरुवार को बच्चे को अस्पताल लाया गया। शुक्रवार को बच्चे की सर्जरी की गई और शनिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। अब बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ