MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव आज, AAP की शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता में टक्कर

MCD Mayor Election

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर का आज चुनाव किया जाएगा। नगर निगम चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक में हंगामे के बाद 6 जनवरी को मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। अब तीन हफ्ते बाद एक बार फिर पार्षद नगर निगम के मेयर का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन

मेयर के लिए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता में टक्कर होगी। इनके अलावा आज डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होना है। सबसे पहले सभी नवनिर्वाचित व मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हुए नगर निगम चुनाव में AAP ने 250 सदस्यीय सदन में 134 सीटें हासिल कीं है। आम आदमी पार्टी ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, चुनाव में 105 वार्ड जीतने वाली भाजपा ने रेखा गुप्ता को मेयर और कमल बागरी को डिप्टी मेयर के रूप में मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

विधायक और सांसद भी चुनाव में लेंगे भाग

बता दें कि 250 पार्षदों के अलावा भाजपा के सात लोकसभा सांसद, आप के तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मनोनीत 14 विधायक भी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव में भाग लेंगे। 274 मतदाताओं में से AAP को 150 सदस्यों और भाजपा को 113 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस के नौ पार्षद हैं और दो अन्य निर्दलीय हैं।

आज होने वाली बैठक के दौरान पहले 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने की संभावना है, जिन्हें एल्डरमैन के रूप में जाना जाता है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक मेयर चुने बिना स्थगित कर दी गई क्योंकि पहले 10 एल्डरमेन को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले पर भाजपा और आप पार्षद आपस में भिड़ गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ