दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
Edited By Amit Kasana

crime news
Edited By Amit Kasana

crime news
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर 32 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मरने वाला अली उस्मान गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला था।पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि अली उस्मान बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेकर नीचे से ऊपर ले जाने का काम कर रहा था।
काम करते हुए अचानक वह तीसरी मंजिल से नीचे जमीन पर आ पड़ा। हादसा होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: