हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता था बीमार, 12 साल की बच्ची को झांसे से कब्रिस्तान ले गया तांत्रिक; फिर जो हुआ...

दिल्ली पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Man rapes 12-year-old girl: दिल्ली के कंझावला इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ 52 वर्षीय शख्स ने रेप किया है। घटना के बाद आरोपी फरार है, उसकी पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता का एसजीएम अस्पताल से मेडिकल करवाया है। पुलिस बच्ची के बयानों के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

पीड़िता के पिता बीमार हैं

जानकारी के अनुसार यह मामला कंझावला के जेजे कॉलोनी, सावदा का है। यहां 12 साल की बच्ची अपने भाईयों और पिता के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि उसकी मां की मौत हो गई है और उसके पिता इलाके में ही रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता के पिता काफी बीमार रहते हैं।

ये भी पढ़ें:सस्ता फ्लैट लेने का एक और मौका, लोन दिलाने के लिए DDA ने लगाए कैंप!

विज्ञापन

पीड़िता को रोककर उसके भाई को घर भेज दिया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को तांत्रिक बता पीड़िता के पिता को ठीक करने का झांसा दिया। एक दिन बीमार पिता को ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र के बहाने वह बच्ची और उसके भाई को उनके घर के पास स्थित कब्रिस्तान ले गया। आरोप है कि यहां उसने बच्ची को तो रोक लिया और उसके भाई को ये कहते हुए वापस भेज दिया कि उसकी बहन कुछ देर बाद आ जाएगी।

आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस दे रही दबिश

आरोप है कि पीछे से आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया और उसे 51 रुपये देकर यह कहते हुए घर वापस भेज दिया कि वह किसी को इस बारे में किसी को न बताए और उसके पिता अब ठीक हो जाएंगे । अगले दिन जब बच्ची को पेट में तेज दर्द हुआ तो पिता ने उसे डॉक्टर को दिखाया, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:सिसोदिया के बाद के कविता को SC से राहत, इन शर्तों पर मिली बेल; केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

ये भी पढ़ें:400 का राजमा, 200 की चाय! शख्स ने शेयर किया दिल्ली एयरपोर्ट का एक्सपीरिएंस, वायरल हो रही पोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola