Delhi Gurugram Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) पर रोजाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एनएच-48 पर लंबे समय से लटकी सिरहौल-साइबर सिटी एलिवेटेड रोड परियोजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राज्य सरकार के अधिकारी इसकी मंजूरी और डिजाइन के काम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. इस बेहद खास एलिवेटेड रोड के बन जाने से सिरहौल टोल और साइबर सिटी के पास लगने वाले भयंकर जाम से जनता को मुक्ति मिलेगी और यात्रियों के सफर का समय 45 मिनट से घटकर सिर्फ 10 मिनट से भी कम रह जाएगा.
बनेगा 5.5 किमी लंबा एलिवेटेड हाईवे
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय ने पुष्टि की है कि महिपालपुर के शिवमूर्ति से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक के पूरे हिस्से को जाम मुक्त करने के लिए विशेष अध्ययन किया जा रहा है. इस योजना के तहत साइबर सिटी की तरफ लगभग 5.5 किलोमीटर लंबा एक आलीशान एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा. एक बार इस कॉरिडोर के तैयार हो जाने के बाद दिल्ली-जयपुर मुख्य मार्ग पर चलने वाला लंबा ट्रैफिक और गुरुग्राम के स्थानीय वाहन पूरी तरह अलग-अलग हो जाएंगे, जिससे गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगेगा. फिलहाल इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए भूमि सर्वेक्षण, बिजली-पानी जैसी उपयोगिताओं को हटाने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में जरूरी संसोधन का काम धरातल पर चल रहा है.
बनेंगे शानदार एंट्री-एग्जिट रैंप
एनएचएआई के नए डिजाइन प्लान के मुताबिक मुख्य हाईवे को हवा में ऊंचा (एलिवेटेड) किया जाएगा ताकि दिल्ली से जयपुर जाने वाली गाड़ियां बिना रुके सीधे निकल सकें. वहीं इसके नीचे मौजूद मौजूदा सड़कों का इस्तेमाल साइबर सिटी, एंबिएंस मॉल और उद्योग विहार जाने वाले स्थानीय वाहनों के लिए किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में गाड़ियों की सुगम आवाजाही के लिए शंकर चौक और 32वीं एवेन्यू के पास विशेष प्रवेश और निकास रैंप बनाए जाएंगे. इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे के क्लोवरलीफ से जुड़ने के लिए हाईवे पर एक बड़ा इंटरचेंज बनेगा और सोहना रोड तक आसान पहुंच के लिए वाटिका चौक के रास्ते एसपीआर (SPR) एलिवेटेड रोड को भी इसके साथ आपस में जोड़ा जाएगा.
फ्लैट और ऑफिसों के बढ़े दाम
इस बड़े रेल और रोड प्रोजेक्ट के आगे बढ़ते ही गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में एक नई जान आ गई है. ब्रोकर रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर सिटी के पास फ्लैटों और उद्योग विहार में कमर्शियल ऑफिस स्पेस के लिए कंपनियों की पूछताछ अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है. साल 2025 की तुलना में साल 2026 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों को देखें तो उद्योग विहार और साइबर सिटी बेल्ट में कमर्शियल संपत्तियों के दाम में 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं डीएलएफ फेज-3 में 3BHK फ्लैटों की कीमतें 14 प्रतिशत और सोहना रोड के पास नए प्रोजेक्ट्स के दामों में सबसे ज्यादा 18 प्रतिशत तक का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है.
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
5 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines