Ghazipur Landfill Fire: 13 घंटे, 10 गाड़ियां, नहीं बुझ पाई आग...जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा

Ghazipur Landfill Site Fire Viral Videos: दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। पिछले 13 घंटे से धधक रहे डंपिंग ग्राउंड से निकल रहा जहरीला धुंआ खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे आज बॉर्डर की तरफ गाजीपुर एरिया में न जाएं।

Ghazipur Landfill Site Fire

Ghazipur Landfill Site Fire

Ghazipur Landfill Site Fire Viral Videos: 13 घंटे से आग धधक रही है। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां सोमवार सुबह तक भी आग को नहीं बुझा पाईं है। गीला बदबूदार कूड़ा जलने से इलाके की हवा जहरीली हो गई है, जिसमें सांस लेने से दम घुट सकता है। अस्थमा और दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जहरीली हवा और ज्यादा खतरनाक है।

विज्ञापन

इसलिए दिल्ली-NCR के लोग आज गाजीपुर इलाके की तरफ न जाएं तो सही रहेगा, क्योंकि रविवार शाम से दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर में बने डंपिंग ग्राउंड में आग लगी हुई है। काले बदबूदार धुएं के गुबार से आसमान भरा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आग की भयावहता और इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या है आग लगने की वजह?

एक्सपर्ट्स की मानें तो डंपिंग ग्राउंड में आग गर्म और शुष्क मौसम के कारण लगी। गीले कबाड़ में हीट पैदा होने से गैस बनी, जो पहले धुएं में तब्दील हुई और हवाओं के चलते चिंगारी बनकर आग में बदल गई। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो कूड़े के ढेर में आग लगने से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन हवा जहरीली हुई है।

विज्ञापन

आग बुझाने में समय लग सकता है, इसलिए डंपिंग ग्राउंड का इलाका सील कर दिया है। घेराबंदी करके लोगों को एरिया में आने से रोका जा रहा है, क्योंकि बेशक बाहर से आग बुझी नजर आएगी, लेकिन अंदर दबी चिंगारियां किसी भी समय मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। डंपिंग ग्राउंड से सटी सड़क भी ब्लॉक करा दी गई है।

विज्ञापन

लोगों ने सुनाई आपबीती, झेलनी पड़ रही परेशानियां

गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड के आस-पास रहने वाले लोगों ने अपनी परेशानियां मीडिया कर्मियों को बताई। इलाके में रहने वाली नाजरा ने बताया कि आग लगने के बाद जो धुंआ उठ रहा है, वह काफी बदबूदार है। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन होने की समस्या से कई लोग परेशान हो रहे हैं।

घर के बाहर खड़ा होना मुश्किल हो गया है। कई बार सरकार और प्रशासन से एरिया खाली कराने की अपील कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस डंपिंग ग्राउंड को खाली कराने का वादा किया था, लेकिन अब तो वे खुद ही जेल में हैं। ऐसे में हमारी समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ