Greed for property daughter conspired to murder elderly mother: दिल्ली, (विमल कौशिक)। संपत्ति के लालच में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या करवा दी। दरअसल महिला ने अपनी मां की संपत्ति हथियाने के लिए एक नाबालिग को दो लाख रुपये दिए। नाबालिग ने मौका पाकर बुजर्ग महिला के घर में घुसकर कैंची और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली बुजुर्ग महिला की बेटी और इसमें शामिल प्रॉपर्टी डीलर अशोक शर्मा समेत नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर पर अकेली रहती थी बुर्जुग महिला
दरअसल, उत्तरपूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में बीती 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू विहार इलाके में एक घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर जांच की तो महिला की पहचान शिवकला के रूप में हुई। शिवकला के पति ईश्वरलाल का देहांत पहले ही हो चुका था तथा बेटी की शादी हो चुकी थी। वो अकेली रहती थी और दुकान चलाकर गुजारा करती थी। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक सन्दिग्ध घूमता हुआ नजर आया। जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
संपत्ति के लालच में बेटी ने बुजुर्ग मां की हत्या के लिए रची साजिश
जानकारी के अनुसार, शिवकला की बेटी चिंतामणि की शादी 13 साल पहले हुई थी लेकिन वो अभी भी आर्थिक तंगी से परेशान थी। उसका पति दर्जी का काम करता है लेकिन वो ज्यादा नहीं कमाता। इसलिए उसने अपनी मां को रास्ते से हटाकर उसकी प्रॉपर्टी बेचकर अच्छी जगह रहने की योजना बनाई। मां की संपत्ति बेचने के लिए उसने एक प्रोपर्टी डीलर अशोक शर्मा से भी बात करके उसे अपनी योजना में शामिल किया। फिर सवाल आया कि हत्या को कौन अंजाम देगा। तो उसके लिए दोनो ने बात की पास में मैकेनिक की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिग से और उसे दो लाख रुपए देने का वादा किया।
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी महिला को
इसके बाद नाबालिग भी इनकी साजिश में शामिल हो गया। वारदात वाले दिन वो इंतजार करता रहा जैसे ही बुजुर्ग शिवकला ने दुकान बंद की। आरोपी दुकान में घुसा और बुजुर्ग पर कैंची, और लोहे की रॉड से वार कर दिए। जब बुजुर्ग की मौत हो गयी तो वो बाहर भाग गया। पुलिस ने चिंतामणि और अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नाबालिग को हिरासत में लेकर जुविनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines